फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, आखिरी बार श्रीदेवी से इस परेशानी के बारे में हुई थी बात

Wed, 04 Dec 2019 12:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
श्रीदेवी को दुनिया से अलविदा कहे 2 साल होने को जा रहा है । 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में उनका निधन हो गया था । श्रीदेवी परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं । श्रीदेवी की याद में बोनी ने एक किताब लॉन्च की । दीपिका पादुकोण ने भी इस लॉन्च इवेंट में शिरकत की। साथ ही श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की । 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण ने यहां श्रीदेवी की जीवनी के विमोचन के मौके पर बताया कि वो  श्रीदेवी को वह चैंपियन मानती थीं। उन्होंने कहा- '2007 में जब मैंने करियर शुरू किया, तब से वह मुझे मेरी हर फिल्म की रिलीज के बाद मैसेज करती थीं। वो सारे मैसेज मेरे पास आज भी हैं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi - फोटो : social media
दीपिका ने आगे कहा- 'हमारे संबंध इतने अच्छे थे कि हम घरों की भी बात करते थे । आखिरी बार जब हम मिले थे तो घर पर रहने वाले स्टाफ से होने वाली परेशानी पर बात कर रहे थे।' दीपिका ने कहा कि वह एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो व्यक्तिगत स्तर पर भी मुझे प्रिय थीं। इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण साड़ी पहन पहुंची थीं ।

4 of 5
deepika boney - फोटो : social media
श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर ईवेंट में सबके सामने रोने लगे। दीपिका के कंधे पर सिर रखकर बोनी को रोते देखा गया । दीपिका ने उन्हें शांत किया । इस किताब का नाम 'श्रीदेवी- द इटरनल स्क्रीन गॉडेस' है। जिसके लेखक सत्यार्थ नायक हैं।दीपिका ने बताया कि जब बोनी कपूर ने उनसे पूछा कि वह उनकी पत्नी किताब लॉन्च में आएगी तो मैने तुंरत हां कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi - फोटो : social media
इसके साथ ही दीपिका ने कहा कि उन्हें काफी सम्मानित महसूस हो रहा है कि उन्हें श्रीदेवी की किताब लॉन्च करने का मौका मिला। बता दें कि श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं । श्रीदेवी के यूं अचानक चले जाने से ना केवल फिल्म जगत, बल्कि हर देशवासी हैरान था। उनके निधन के बाद तमाम सितारों ने उनके साथ बिताए पल और संस्मरण साझा किए थे। 

रणवीर तोड़ेंगे माचो हीरो की इमेज, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की पहली झलक में दिखा ये अंदाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें