फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर साझा किया खुद पर बना मीम, लिखा-'ये हमारी पॉवरी हो रही है'

Fri, 19 Feb 2021 04:08 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
इन दिनों सोशल मीडिया पर 'पॉवरी हो रही है' ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 'पॉवरी' मीम में भाग लिया है। दीपिका पादुकोण ने खुद की बचपन की फोटो के साथ 'पॉवरी हो रही है' मीम साझा किया। दीपिका पादुकोण ने खुद की बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह हम हैं, यह हमारा घोड़ा है और ये हमारी पॉवरी हो रही है'।

 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram fan page
इस मीम में दीपिका पादुकोण एक घोड़े पर बैठी हुई हैं। किसी ने इस फोटो को पॉवरी मीम के आधार पर एडिट किया है। दीपिका पादुकोण मीम शेयर करने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है।  साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है, 'यह किसने बनाया है?' इससे पहले शाहिद कपूर ने वीडियो को ट्विस्ट देते हुए एक अलग अंदाज में फैंस का मनोरंजन किया था। वीडियो साझा करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ”फेकर्स, फेकू का फेक कर रहे हैं। ठीक शब्दों को कभी कहा नहीं जा सकता।” वीडियो में शाहिद काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इनके साथ कुछ क्रू मेंबर्स भी हैं जो वीडियो में मजे करते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
'पावरी होरी है' वीडियो फोटो - फोटो : Social media
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पहले अपनी कार दिखाती है फिर अपने दोस्तों को दिखाती है और कहती है, 'ये हमारी कार है...ये हम हैं और ये हमारी पॉवरी हो रही है'। दरअसल इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह है लड़की के पार्टी को 'पॉवरी' कहने का अंदाज,जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 

4 of 5
'पावरी होरी है' वीडियो फोटो - फोटो : Social media
अब उनके इस वीडियो को ना सिर्फ पसंद किया जा रहा है बल्कि उन पर खूब मीम भी बन रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 27 लाख से अधिक व्य़ू आ चुके हैं। वीडियो में नजर आ रही है इस पाकिस्तानी लड़की का नाम दानानीर मोबीन है। दानानीर पाकिस्तान के पेशावर में रहती हैं। वो खुद को मेकअप और फैशन की जानकार बताती हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल की मानें तो वो एक कंटेट क्रिएटर हैं। दानानीर मेंटल हेल्थ को लेकर भी वीडियो बनाती हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दाना का दूसरा नाम गीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी।  ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी दिखेंगी। खबरों की मानें तो दीपिका शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें