फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब डिप्रेशन का शिकार हुई थीं दीपिका पादुकोण, काम करते हुए हो गईं थीं बेहोश

Fri, 06 Dec 2019 01:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Deepika Padukone - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की शुमार दीपिका पादुकोण खुलकर अपनी बात रखती हैं। जब भी वो कैमरे का सामने आती हैं तो उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा ही नजर आता है। लेकिन हाल में दीपिका ने खुलासा किया कि वो डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकी हैं और एक समय पर तो वो बेहोश भी हो गई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone - फोटो : deepika padukone
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक,  दीपिका ने अपने क्लिनिकल डिप्रेशन के बारे में एक ब्लॉग में लिखा, 'मैंने 2014 में इन लक्षणों को अनुभव करना शुरू किया था। फरवरी महीने के बीच में लंबे समय तक काम करने के बाद मैं बेहोश हो गई थी। अगले सुबह जब मैं उठी तो मुझे कुछ भी महसूस नहीं हो रहा था और रोने का मन कर रहा था।'
विज्ञापन

3 of 6
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के शिखर पर होने और रणवीर सिंह को डेट करने के समय को याद करते हुए, वह आगे कहती हैं, 'कागज पर, यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन समय होना चाहिए था।  मेरी 4 यादगार फिल्में रिलीज हुई थीं। मेरा परिवार मुझे सपोर्ट कर रहा था और मैं उस इंसान को डेट कर रही थी जो बाद में मेरा पति बना। मुझे उस तरह का महसूस करने की जरुरत नहीं थी लेकिन मुझे महसूस हुआ। मेरे पास ऐसा करने का कोई कारण नहीं था लेकिन मैंने किया।'

4 of 6
deepika padukone - फोटो : deepika padukone
दीपिका ने खुलासा किया कि उस वक्त वह पूरे दिन सोते रहना चाहती थीं क्योंकि वह जागकर रिएलिटी को महसूस नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने लिखा, 'हर समय थका हुआ और उदास महसूस कर रही थी। अगर कोई मुझे खुश करने के लिए खुशी वाले गाने बजाता था तो मुझे और खराब महसूस होता था। हर दिन उठना एक प्रयास की तरह होता था।'
विज्ञापन

5 of 6
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दीपिका ने इस बात का खुलासा किया कि जब उनके माता-पिता मुंबई उनसे मिलने आए थे तो उन्होंने एक्ट्रेस को प्रोफेशनल मदद लेने की सलाह दी थी। दीपिका ने लिखा, 'माता-पिता के रहने तक मैंने खुद को संभाल कर रखा लेकिन जैसी ही कि उन्होंने एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपना बैग पैक किया, मेरे आंसू निकल आए। मेरी मां ने मुझे देखा और पूछा कि क्या कुछ गलत हुआ है? लेकिन मेरे पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे काम पर समस्या हो रही है। तब उन्होंने कहा कि मुझे किसी प्रोफेशनल की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
बता दें कि दीपिका, एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ कपिल देव की बायोपिक 83 में उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
 

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, अदालत में दायर की ये याचिका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें