फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक महीने बाद दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा-इटली ही क्यों चुना?

Tue, 18 Dec 2018 12:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
DeepVeer - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते महीने 14-15 नवंबर को परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। इन दिनों ने जब इटली में शादी करने का फैसला किया तब इनके फैंस यही सवाल कर रहे हैं थे कि आखिर उन्होंने इटली जाकर क्यों शादी की..??इसको लेकर अब मिसेज सिंह यानी दीपिक पादुकोण ने खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
DeepVeer - फोटो : instagram
शादी के बाद दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू दे चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने Filmfare को अपना एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी करने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनका और रणवीर सिंह का मकसद विदेश में शादी करने नहीं था। यह दोनों अपनी शादी में प्राइवेसी चाहते थे। इसलिए उन्होंने इटली के लेक कोमो को चुना।
विज्ञापन

3 of 5
deepveer - फोटो : instagram
शादी के सवाल पर दीपिका ने कहा-हमारे लिए प्राइवेसी सबसे ज्यादा जरूरी थी। हमने एक महीने पहले ही शादी की घोषणा कर दी थी। इसलिए हम चाहते थे कि हमारी प्राइवेसी बनी रहे। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई । एक सिंधी और दूसरी कोंकणी । शादी में रणवीर और दीपिका के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे । 

4 of 5
deepveer - फोटो : spotboye
शादी की रस्मों के दौरान हर्षदीप और शुभा मुदगल जैसे बड़े सिंगर्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepveer - फोटो : file photo
वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद उन्हें पहला सबसे बड़ा तोहफा मिला है । रविवार को मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ । इस ईवेंट में न्यूली वेड कपल रणवीर-दीपिका ने खूब सुर्खियां बटोरीं । रणवीर सिंह को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें