deepika ranveer
- फोटो : social media
दरअसल दीपिका के एक फैन ने दीपिका के पास आकर उनसे अपने प्यार का इजहार किया, जिस पर दीपिका पादुकोण ने स्माइल की, और रणवीर सिंह के साथ आगे चल दीं। उसके बाद उसी फैन ने रणवीर सिंह को भी अवाज लगाई और कहा कि वो रणवीर से भी बहुत प्यार करते हैं। दीपिका ने एक दम से कहा कि लेकिन आप मुझसे ज्यादा प्यार करते हो। इतना ही नहीं दीपिका ने मजाक में रणवीर सिंह को कहा कि मेरे फैंस को मत चुराना।