फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की शादी की तैयारियों की पहली तस्वीर हुई लीक, इटली के लेक कोमो में हो रही है शाही सजावट

Sun, 11 Nov 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika and Ranveer - फोटो : File Photo
दीपिका और रणवीर की शादी के दिन जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। शादी की थीम से लेकर कपड़ों तक हर छोटी से छोटी अपडेट जानने के लिए फैंस बेसब्र हैं। दीपिका और रणवीर शादी के लिए 10 नवंबर को इटली रवाना हो चुके हैं। इस बीच शादी की तैयारियों की पहली तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर इतना कहा जा सकता है कि शादी शाही अंदाज में हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
wedding preparation lake como - फोटो : Instagram
दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में हो रही है। दीपिका और रणवीर के साथ उनका परिवार भी रवाना हो चुका है। इस बीच शादी की तैयारियों की पहली तस्वीर देखकर आप इस जश्न का अंदाजा लगा सकते हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर के नीचे कैप्शन दिया गया है दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियां। इस तस्वीर में सुनहरे रंग के स्टैंड दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि स्टेज बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer and deepika - फोटो : twitter
शादी के वेन्यू पर रवाना होने से पहले दीपिका और रणवीर के मुंबई एयरपोर्ट का लुक काफी वायरल हुआ था। एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे तो वहीं रणवीर ने दीपिका के लिए 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का मशूहर गाना 'मेहंदी लगाकर रखना' प्ले किया हुआ था। इटली रवाना होने से पहले दीपिका और रणवीर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और फराह खान को शादी का न्यौता देने एक साथ पहुंचे थे। 

4 of 5
Deepika and Ranveer
रणवीर और दीपिका के संजय लीला भंसाली के घर के बाहर की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इन तस्वीरों को फेमस फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। इन तस्वीरों में दीपिका डेनिम जींस के साथ सफेद शर्ट पहनी हुई थीं तो वहीं रणवीर हरे रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा पहने हुए थे। हमेशा की तरह इन दोनों ने मीडिया को देखकर पोज भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : Instagram
इसके साथ ही फराह खान के साथ दोनों ने तस्वीर भी पोस्ट की थी। आपको बता दें, दीपिका और रणवीर दो रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं। एक कोंकणी और दूसरी सिंधी। इन दोनों की शादी 14 और 15 नवंबर को है। शादी की तरह दो रिसेप्शन भी यह कपल होस्ट करेगा। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि यह दोनों शादी में सब्यसाची की ड्रेस पहनेंगे। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं शादी में मोबाइल फोन ले जाना मना है। ऐसा इसलिए ताकि कोई भी फोटो बाहर लीक न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें