फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की रॉयल वेडिंग के लिए ऐसे सजा 'विला', अंदर की कई तस्वीरें आईं सामने

Mon, 12 Nov 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Italy - फोटो : ani
कई सालों के रिलेशनशिप के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं। 14-15 नवंबर को विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। दीपिका और रणवीर पहले ही इटली पहुंच चुके हैं। वहीं उनके कुछ करीबी जल्द पहुंचने वाले हैं। विला में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच इटली से कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Italy - फोटो : ani
दीपिका और रणवीर जिस जगह शादी करने वाले हैं वहां से कुछ ही दूरी पर एक झील दिखाई दे रहा है। जो कि बेहद खूबसूरत है। गौरतलब है कि हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अपनी बिग बजट फिल्मों की शूटिंग के लिए यहां आते रहते हैं। इस आलीशान विला को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका और रणवीर की ये शादी किसी सपने से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Italy - फोटो : ani
जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर की ओर से कुल 30 लोग इस शाही शादी में शामिल होंगे। जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त हैं। इससे पहले 10 नवंबर को दीपिका और रणवीर सफेद कलर की ड्रेस में मुंबई से इटली के लिए रवाना हुए थे। 

 

4 of 5
Deepika and Ranveer - फोटो : file photo
करीब एक हफ्ते के सेलिब्रेशन के बाद दोनों वापस 18 नवंबर को मुंबई पहुंचेंगे। 28 नवंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में रणवीर के माता-पिता की ओर से रिसेप्शन होगा। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के माता-पिता बेंगलुरु में रिसेप्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो रणवीर बारात लेकर घोड़ी पर नहीं बल्कि खास अंदाज में आएंगे। रणवीर दूल्हा बनकर सी-प्लेन से बारात लेकर पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस प्लेन में 14 लोगों के बैठने के व्यवस्था है। ऐसे में रणवीर के परिवार के अलावा करीबी लोग इस प्लेन में बैठकर शादी के वेन्यू तक का सफर तय करेंगे। वहीं बाकी मेहमान लग्जरी यॉट में बैठकर आएंगे। कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें