फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विला में हुआ कोई नुकसान तो ऐसे होगी भरपाई, दीपिका और रणवीर ने पहले ही कर लिया इंतजाम

Wed, 14 Nov 2018 04:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer, deepika - फोटो : file photo
शादी से ठीक पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक फैसले ने सबको हैरान कर दिया है। जी हां, शादी की रस्मों के बीच इस कपल ने अपनी शादी का इंश्योरेंस करवा लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इन दोनों को शादी के इंश्योरेंस की क्या जरूरत है। दरअसल, दीप-वीर की शादी की रस्में 14-15 नवंबर 2018 तक इटली के लेक कोमो में निभाई जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh and deepika tt - फोटो : times now
इस बीमा पॉलिसी के अनुसार पांच दिनों तक अगर कोई भी नुकसान होगा तो यह इंश्योरेंस के जरिए कवर किया जा सकेगा, हालांकि इस बीमा पॉलिसी की कीमत क्या है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। भारत की एक सरकारी बीमा कंपनी ने दीपिका और रणवीर की शादी का बीमा कराया है। कंपनी ने यह पॉलिसी रणवीर सिंह के नाम से जारी की है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने डेस्टीनेशन वेडिंग के चलते ये कदम उठाया है।
विज्ञापन

3 of 5
deepika, ranveer - फोटो : social media
शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई और बेंगलूरू में शानदार रिसेप्शन रखेंगे, लेकिन रिसेप्शन में आने वाले मेहमानों से किसी तरह का कोई गिफ्ट स्वीकार नहीं करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए सामने आए रिसेप्शन कार्ड में इन दोनों ने अपने गेस्ट्स से गिफ्ट ना लाने का अनुरोध किया है। 

4 of 5
deepika and ranveer - फोटो : twitter
साथ ही यह भी खबर हैं कि अगर कोई मेहमान उन्हें तब भी गिफ्ट देना चाहता है तो वो उन्हें चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। दरअसल, रणवीर और दीपिका पिछले कुछ समय से एक संस्था से जुड़े हुए हैं। दोनों चाहते हैं कि शादी में मिलने वाले सभी गिफ्ट वो चैरिटी के रूप में इस संस्था को दान कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
इसके बाद मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में परिवार और खास दोस्तों को 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे। शादी की रस्मों के बीच दीपिका-रणवीर की की मेहंदी और संगीत सेरेमनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में रणवीर स्टेज पर उछलते-कूदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें