इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स इस बार मुंबई में आयोजित हुए। इस दौरान रणवीर सिंह को 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं दीपिका पादुकोण को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस से नवाजा गया। यह अवॉर्ड दीपिका को फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दिया गया। अवॉर्ड मिलने से यह कपल बेहद खुश नजर आया लेकिन इन सबके बीच दोनों की ड्रेस चर्चा में रही।