फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA में दीपिका-रणवीर की ड्रेस का उड़ रहा मजाक, किसी ने पोछे से की तुलना तो किसी ने बताया टेडी बियर

Fri, 20 Sep 2019 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स इस बार मुंबई में आयोजित हुए। इस दौरान रणवीर सिंह को 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं दीपिका पादुकोण को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस से नवाजा गया। यह अवॉर्ड दीपिका को फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दिया गया। अवॉर्ड मिलने से यह कपल बेहद खुश नजर आया लेकिन इन सबके बीच दोनों की ड्रेस चर्चा में रही। 
विज्ञापन

2 of 6
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : instagram
अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका ने पर्पल फेदर गाउन पहना। साथ ही उन्होंने सिर पर ट्रांसपेरेंट शिमर दुपट्टा कैरी किया। दीपिका ने लेवेंडर और पर्पल ह्यू रंग के लुक के साथ बेहद लाइट और डिसेंट मेकअप किया है। रणवीर की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का ब्लेजर और मैचिंग पैंट पहना था। साथ ही लाल स्कार्फ उन्हें स्टाइलिश और यूनिक टच दे रहे थे।रणवीर ने ब्लैक सनग्लासेस के साथ सिर के आगे पोनी बनाया हुआ था। दोनों के लुक की चर्चा तो हो ही रही है साथ ही इंटरनेट पर खूब मजाक बनाया रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
एक यूजर ने दीपिका की तस्वीर की तुलना पर्पल कलर के पोछे से की।

4 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
वहीं एक अन्य ने दीपिका के साथ ये तस्वीर शेयर की और लिखा- 'एक जैसे'।
विज्ञापन

5 of 6
ranveer singh - फोटो : social media
एक यूजर ने रणवीर सिंह की तुलना 'भूलभुलैया' फिल्म के राजपाल यादव के किरदार से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ranveer Singh - फोटो : twitter
एक यूजर ने रणवीर सिंह की ये तस्वीर शेयर कर लिखा- 'अगली बार दो पोनी, प्लीज।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें