फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका और रणवीर की शादी में रचा जाएगा इतिहास, दुनिया के किसी दूल्हा-दुल्हन ने नहीं किया होगा ऐसा

Thu, 01 Nov 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer marriage
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है । बॉलीवुड के ये दो बड़े स्टार्स अपनी शादी को रॉयल बनाना चाहते हैं । पिछले एक महीने से गुपचुप तरीके से शादी की तैयारियां चल रही हैं । इस बीच दीप-वीर की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer and deepika
दरअसल, अपनी शादी के लिए दीपिका-रणवीर ने कैटर्स और शेफ के सामने अनोखी शर्त रखी है । खबर के अनुसार, कैटर्स और शेफ से एक अनोखा बॉन्ड साइन करवाया गया है । इस बॉन्ड के मुताबिक, इस शादी में जो रेसिपी बनाई जाएंगी उन्हें शेफ दोबारा कभी और कहीं पर भी नहीं बना सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
deepika ranveer - फोटो : self
अगर सच में ऐसा हुआ तो दीपिका और रणवीर की शादी में इतिहास रचा जाएगा और जो कभी नहीं हुआ वो होगा । बता दें कि बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर अपना वेडिंग कार्ड भी शेयर किया था । 

 

4 of 5
रणवीर और दीपिका
शादी का वेन्यू क्या है, ये अभी भी राज है । हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दीप-वीर इटली के लेक कोमो से शादी करेंगे । यहीं से हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई थी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में नजर आएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer, Deepika
साथ ही वेटर्स भी खास किस्म के ड्रेस कोड में होंगे। शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे। इसमें रिसेप्शन सहित और भी कई फंक्शन होंगे। इस शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। रणवीर और दीपिका दो शादियां करेंगे । एक पंजाबी रिति-रिवाज से और दूसरी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें