दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शाही शादी की । इसके बाद 18 नवंबर को दोनों मुंबई लौटे । मुंबई एयरपोर्ट पर सैकड़ों फैंस ने दोनों का भव्य स्वागत किया । शादी के बाद से दीपिका और रणवीर एक कलर के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं । अब आज यानी 21 नवंबर को दीपिका के मायके यानी बेंगलुरु में एक ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है ।
विज्ञापन
2 of 6
दीपिका और रणवीर की शादी में भी आनंद कारज की रस्म अदा की गई
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका और रणवीर 20 नवंबर को ही बेंगलुरु पहुंच चुके हैं । ये रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स प्रकाश पादुकोण और उज्जवला पादुकोण ने ऑर्गनाइज किया है । इस रिसेप्शन में दीपिका के रिश्तेदारों और दोस्तों के अलावा स्पोर्ट्स वर्ल्ड के बड़े सेलेब्रिटीज मेहमान बनकर पहुंचेंगे । आइए जानते हैं वेडिंग रिसेप्शन के बारे में..
विज्ञापन
3 of 6
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
रिसेप्शन बेंगलुरु के होटल 'लीला पैलेस' में होगा । मेन्यू में दक्षिण-भारतीय व्यंजन ही शामिल होंगे जिसे दुल्हन की मां उज्जवला पादुकोण को टेस्ट करवाने के बाद ही मेन्यू में शामिल किया गया है। वहीं दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट की बात करें तो दोनों फिर से ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आएंगे ।
4 of 6
deepika padukone
होटल की बात करें तो इसका सबसे बड़ा बैंक्वेट हॉली ग्रैंड बॉलरूम बुक किया गया है । होटल में डिनर के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए का खर्चा आता है। यानी 500 लोगों का प्रोग्राम हो तो 15 लाख रुपए में खर्च होंगे । ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए इसे बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है।
विज्ञापन
5 of 6
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बेंगलुरु रिसेप्शन के बाद दीपिका-रणवीर मुंबई लौट आएंगे । यहां रणवीर की बहन रितिका अपने भाई-भाभी के लिए 24 नवंबर को एक डिनर पार्टी ऑर्गनाइज करेंगी । इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई के ग्रांड हयात होटल में भी एक रिसेप्शन होगा। यहां बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल होंगी ।
बता दें दीपिका और रणवीर की दो शादी और मेहंदी की तस्वीरें आ चुकी हैं । कुछ तस्वीरें तो रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं । दीपिका और रणवीर ने कॉस्ट्यूम पर खासा ध्यान दिया है । थीम के हिसाब से ही गेस्ट भी कपड़े पहने नजर आए ।