1 दिसंबर को रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' हमेशा खबरों में बनी रहती है। कभी विवाद तो कभी फिल्म के गाने की लॉन्चिंग, लेकिन इस बार इसकी चर्चाओं की वजह फिल्म के सितारों को मिलने वाली सैलरी है।
विज्ञापन
2 of 6
दरअसल, हाल ही में खबरें आई थीं कि सितारों से सजी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को उनके दोनों को-स्टार यानी शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से भी ज्यादा पैसे दिए गए हैं। ऐसे में मंगलवार को दीपिका जब अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' का थ्रीडी ट्रेलर लॉन्च करने पहुंची तो उनसे एक बार फिर उनकी फीस के बारे में सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
3 of 6
जिसके बाद दीपिका ने ऐसा सवाल दिया कि सभी की बोलती बंद हो गई। उन्होंने जवाब दिया, 'मेरी फीस के बारे में बात करना उतना मजेदार नहीं है, लेकिन मुझे जितना भी पैसा मिल रहा है, उसपर मुझे गर्व और पूरा विश्वास है। आप भी उतने पैसे से खुश होंगे जितना आपको मिल रहा है। मुझे गर्व है कि प्रोड्यूसर्स ने ऐसी फिल्म पर इतना पैसा खर्च किया है'।
4 of 6
फिल्म के बजट के बारे में बात करते हुए दीपिका ने आगे कहा, 'अगर इस फिल्म पर लगे रिसॉर्स, बजट की बात करें तो यह एक बहुत बड़ी फिल्म है. हमने इससे पहले भी महिला किरदारों को काफी मजबूती से पर्दे पर देखा है। ये भारतीय सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित होगा'।
विज्ञापन
5 of 6
बता दें कि 'पद्मावती' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली दीपिका की गिनती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में होती हैं जिन्हें इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस मिलती है, लेकिन असल में कोई यह बात नहीं जानता कि उन्हें उनकी फिल्मों के लिए कितना मेहनताना दिया जाता है।
इस पीरियोडिकल हिस्ट्री फिल्म में शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह के किरदार में उनके पति बने नजर आएंगे। जबकि रणवीर सिंह इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में होंगे।