शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram: @deepikapadukone
सूत्रों ने जानकारी दी है कि दीपिका को 'पठान' में एक एजेंट का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अपने काम के हिसाब से वह मारधाड़ भी करती हुई नजर आएंगी। वैसे तो फिल्म का शीर्षक भी शाहरुख खान के ही किरदार पर आधारित है। लेकिन, दीपिका का किरदार भी शाहरुख के किरदार से हल्का नहीं पड़ेगा। शाहरुख भी एक मिशन पर होंगे जिसमें दीपिका का किरदार उनका साथ देते हुए मिशन को पूरा करने में सहायता करेगा।