फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण के किरदार का खुलासा, धरेंगी ये अतरंगी रूप

Tue, 24 Nov 2020 12:26 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : isntagram/iamsrk, deepikapadukone
बीते सोमवार से नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। दीपिका ने तो अपना काम शुरू कर दिया। और अब सूत्रों ने जानकारी दी है कि दीपिका आखिर इस फिल्म में कर क्या रही हैं? हिंदी फिल्मों में दीपिका इस समय शीर्ष अभिनेत्री हैं तो वह किसी फिल्म में कोई छोटा मोटा किरदार तो करेंगे नहीं! सूत्रों ने बताया है कि दीपिका को फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक एजेंट का किरदार निभाने के लिए शामिल किया है। यह एजेंट प्रेम करना भी जानती है और हड्डियां तोड़ना भी।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका अपने काम में पहले से ही बहुत व्यस्त हैं। वह मुंबई में शकुन बत्रा के निर्देशन में चल रही अघोषित शीर्षक वाली एक फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अपनी इस फिल्म से समय निकालकर दीपिका ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए तारीखें निश्चित की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका के हिस्से की शूटिंग कुछ ही दिनों तक चलेगी। वह 'पठान' के लिए अपनी शूटिंग किस्तों में करने वाली हैं। कुछ शूटिंग अभी होगी, कुछ दिसंबर के मध्य में और थोड़ी शूटिंग अगले साल भी करेंगे। फिल्म 'पठान' के निर्माताओं की देश के बाहर शूटिंग करने की भी योजना है। उस शेड्यूल का हिस्सा भी दीपिका रहेंगी।

4 of 5
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram: @deepikapadukone
सूत्रों ने जानकारी दी है कि दीपिका को 'पठान' में एक एजेंट का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अपने काम के हिसाब से वह मारधाड़ भी करती हुई नजर आएंगी। वैसे तो फिल्म का शीर्षक भी शाहरुख खान के ही किरदार पर आधारित है। लेकिन, दीपिका का किरदार भी शाहरुख के किरदार से हल्का नहीं पड़ेगा। शाहरुख भी एक मिशन पर होंगे जिसमें दीपिका का किरदार उनका साथ देते हुए मिशन को पूरा करने में सहायता करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram:iamsrk, thejohnabraham
दीपिका और शाहरुख के किरदार फिल्म 'पठान' में कुछ वैसा काम करेंगे जैसा यशराज फिल्म्स की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी में सलमान खान के किरदार के साथ कटरीना कैफ का किरदार जोया करता है। दीपिका इससे पहले भी एक्शन कर चुकी हैं। वह भी हॉलीवुड में विन डीजल के साथ उनकी फिल्म 'ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में। हिंदी फिल्मों में उनका यह पहला ही मौका होगा। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिलहाल जॉन भी अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें