फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का और प्रियंका के बाद अब दीपिका भी करना चाहती हैं ये काम, जल्द ही शेयर करेंगी गुड न्यूज

Sat, 14 Apr 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Deepika Padukone,
पिछले काफी दिनों से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी शादी की शॉपिंग से लेकर वेन्यू तक की तरह-तरह की खबरें आए दिन सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच रणवीर ने इन सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। अब खबर है कि जल्द ही वह अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Deepika Padukone
प्रियंका की पर्पल पेबल पिक्चर्स और अनुष्का शर्मा की क्लीन स्लेट पिक्चर्स के बाद अब दीपिका भी जल्द ही अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की तैयारी में है। इससे पहले भी दीपिका कई मौकों पर अपनी यह इच्छा जाहिर कर चुकी हैं कि वह प्रोड्यूसर बनना चाहती हैं कि क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी पर्सनैलिटी भी इस काम से मैच करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Deepika Padukone
हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था, 'मैं खुद का एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करना चाहती हूं। अपने हिसाब से कुछ कंटेंट ड्रिवन फिल्मों पर काम करना चाहती हूं। मेरे लिए ये बहुत एक्साइटिंग होगा। मुझे कुछ नया करने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : SOCIAL MEDIA
वैसे तो प्रोडक्शन हाउस को लेकर दीपिका की तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। इससे पहले साल 2015 में भी एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा था कि मैं प्रोडक्शन हाउस शुरू करना चाहती हूं। प्रोड्यूसर बनना चाहती हूं क्योंकि, मुझे लगता है कि मेरी पर्सनैलिटी भी वैसी है। मुझे चीजों को आॅर्गनाइज करना अच्छा लगता है, हालांकि मैं पैसों के लिए प्रोड्यूसर नहीं बनना चाहती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें