फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक दिन बाद लाल साड़ी में दिखीं दीपिका पादुकोण, इस वायरल तस्वीर के पीछे छिपा है एक झूठ

Fri, 16 Nov 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को बॉलीवुड की सबसे रॉयल वेडिंग माना जा रहा है। दीपिका और रणवीर ने दो शादियां की। एक कोंकणी रीति—रिवाज से और एक सिंधी स्टाइल मेंं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग फोटो भी शेयर की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपवीर की शादी की ये दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इन दो तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि कई और तस्वीरें भी जल्द सामने आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फैंस सोशल मीडिया पर नजरें गड़ाए बैठे रहे लेकिन फोटो या वीडियो नहीं आया।

विज्ञापन

3 of 5
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
कुछ देर पहले दीपिका की लाल साड़ी पहने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है। इसे दीपिका की शादी की बाद की फोटो बताया जा रहा है। दीपिका के साथ उनकी दो रिलेटिव भी नजर आ रही हैं। वहीं वायरल हुई इस फोटो को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि ये किसी और फंक्शन की तस्वीर है, शादी की नहीं।

4 of 5
Deepika and Ranveer - फोटो : instagram
बता दें कि रणवीर और दीपिका ने जो तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं उसमें  दीपिका की चुनरी, सगाई की अंगूठी और ज्वैलरी खासा चर्चा में रही। गुलाबी रंग का लहंगा पहने बैठीं दीपिका की चुनरी में लिखा मंत्र लोगों को आकर्षित कर रहा है तो वहीं अंगूठी की कीमत लोगों को हैरान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
तस्वीर में दीपिका ने हाथ में जो अंगूठी पहनी है वह स्क्वायर शेप में है। यह सोलिटेयर डायमंड रिंग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि रणवीर की सगाई की अंगूठी की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें