बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसे कपल देखने को मिलते हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों ही बेहद शानदार हो। इस मामले में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले सामने आता है क्योंकि दर्शक दोनों को जितना पर्दे के सामने देखना पसंद करते हैं उतना ही पर्दे के पीछे भी। रणवीर और दीपिका आज पति-पत्नी हैं, लेकिन उनके प्यार की शुरुआत दोस्ती के साथ हुई थी। रणवीर और दीपिका दोनों एक दूसरे को पिछले 8 सालों से जानते हैं, लेकिन दीपिका की मानें तो वो और रणवीर एक दूसरे को अभी तक अच्छे से नहीं जान पाए हैं।