फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओम शांति ओम' के दौरान लोग उड़ाते थे दीपिका पादुकोण का मजाक, बोलीं- 'इससे बहुत तकलीफ होती है'

Wed, 30 Dec 2020 10:48 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : ओम शांति ओम
बॉलीवुड की लीडिंग लेडी की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंगसे अपने करियर की शुरुआत की थी। आज दीपिका की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। दीपिका आज हर किसी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। लेकिन ये मुकाम हासिल करने के लिए दीपिका को भी कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने उस संघर्ष को लेकर बातचीत की है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : गोलियों की रासलीला: रामलीला
दीपिका की अदाकारी का कायल आज इंडस्ट्री का हर निर्देशक है। उन्होंने अपनी हर फिल्म में और अपने हर किरदार से ये साबित किया है कि उनके सामने किसी भी तरह की मुश्किल परिस्थिति बने पर वो कभी पीछे नहीं हटने वालीं। इसी जिद ने उन्हें ये मुकाम हासिल करने में मदद की है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लोग दीपिका के एक्सेंट का मजाक उड़ाया करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई
दरअसल दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है। दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' 2007 में आई थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन दीपिका तब बी बहुत दुखी थीं। वदह थी लोगों की बातें। दीपिका ने बताया कि, 'ऐसे लोगों का भी एक वर्ग था, जिन्होंने मेरे काम की तीखी आलोचना की थी। ओह वह तो मॉडल है, वह एक्टिंग नहीं कर सकती। मेरे एक्सेंट का मजाक उड़ाया गया। मेरे और मेरी एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ लिखा गया और सच्चाई यह है कि इससे बहुत तकलीफ होती थी। जब आप सिर्फ 21 साल के होते हैं, तब इस तरह के रोड़े आपको बहुत प्रभावित करती हैं।'

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका को प्रेरित भी इसी आलोचना ने किया है। दीपिका ने ताया कि, 'आलोचना ने मुझे प्रेरित किया। इसने मुझे कड़ी मेहनत करने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। सबसे जरूरी इसने मुझे व्यक्तिगत विकास के लिए बढ़ावा दिया। असफलता ने भी मुझे बहुत कुछ सिखाया।' आगे दीपिका ने बताया कि, 'कुछ साल मॉडलिंग में गुजारने के बाद मुझे फिल्म में बड़ा ब्रेक मिला। जब मुझे ओम शांति ओम मिली, तब मैं 19 साल की थी। मैं बेहद कच्ची और अनजान थी। लेकिन शाहरुख खान और फराह खान ने मेरा हाथ थामा और पूरी प्रोसेस में मेरा मार्गदर्शन किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2007 के बाद से दीपिका की किस्मत चमक गई और उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया। आज दीपिका बॉलीवुड की लीडिंग लेडी हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म 'ओम शांति ओम' मिलना दीपिका के लिए गेम चेंजर साबित हो गया और उन्होंने पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में धमाकेदार ओपनिंग की। साथ ही पहली ही फिल्म शाहरुख के साथ काम करना भी अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

पढ़ें: गौहर खान ने पति जैद दरबार के साथ साझा की तस्वीर, 'हबी' और 'वाइफी' की टी-शर्ट पहन लग रहे हैं क्यूट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें