छपाक की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
मेघना गुलजार ने आगे कहा- 'उन सब से माफी मांगते हैं जिन्हें हमारे वहां न आने से तकलीफ हो रही है। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारी बात समझेंगे।' मेघना के अलावा दीपिका ने भी एक इंटरव्यू के दौरान यही बात कही। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों में हो रहा है।