फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' के गाने 'घूमर' में ऐसा होगा दीपिका का रॉयल लुक, देखें तस्वीरें

Wed, 25 Oct 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'पद्मावती' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी अपनी इस फिल्म ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए जबरदस्त लुक दिया है। वो अपनी फिल्मों के शानदार सेट डिजाइन के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं। आपको बता दें कि आज फिल्म का पहला गाना घूमर रिलीज होने वाला है। ये दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। सूत्रों की मानें तो दीपिका का ये अब तक का मोस्ट चैलेंजिंग डांस में से एक है।

पढ़ेंः ईशा देओल के बाद असिन ने दिया बेटी को जन्म, छिपाकर रखी थी प्रेग्नेंसी
विज्ञापन

2 of 4
s - फोटो : s
इस गाने को श्रेया घोसाल ने गाया है। वहीं फिल्म का म्यूजिक खुद निर्देशक संजय लीला भंसाली ने दिया है। दीपिका पादुकोण ने इस डांस के लिए मशहूर घूमर एक्सपर्ट ज्योति डी तोमर से क्लास ली है। इस गाने को ट्रेडिशनल राजपुताना लुक दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
खबर है कि इस डांस को परफॉर्म करना दीपिका के लिए काफी चुनौतियों से भरा था। इस गाने को शूट करते हुए दीपिका ने 66 बार घुमाव लिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस डांस में दीपिका ने हैवी ज्वैलरी और भारी भरकम कॉस्ट्यूम पहना है।

पढ़ेंःटीवी की 'नागिन' ने इंस्टाग्राम पर दिखाया हॉट अंदाज, नजर नहीं हटा सकेंगे आप
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म के पहले गाने घूमर पर बोलते हुए दीपिका ने कहा कि संजय सर के द्वारा दिया हुआ यह अबतक का सबसे मुश्लिक सॉन्ग सीक्वेंस रहा है। फिल्म की शूटिंग इस गाने के साथ शुरू हुई और वो उस दिन को कभी नहीं भुला सकतीं। दीपिका ने बताया कि ऐसा लगा मानो पद्वमावती की आत्मा उनके शरीर में आ गई हो। ये फीलिंग उन्हें अभी भी महसूस होती है और सालों तक उन्हें ये डांस याद रहेगा। घूमर डांस राजपूताना शाही अंदाज का प्रतीक है। नई दुल्हन अपने ससुराल में आने के बाद घूमर डांस करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें