फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा के लिए बुरी खबर, इस 'रेस' में दीपिका से रह गईं पीछे

Sat, 28 Jul 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka and Deepika
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ सगाई करके अपना घर बसाने की तैयारियों में जुटी हुई है इस बीच दीपिका पादुकोण ने उन्हें एक बड़ा झटका दिया है। हाल ही में मार्केट रिसर्च पर आधारित एक वेबसाइट ने सूची जारी की है जिसमें दीपिका पादुकोण दुनिया की 9वीं सबसे ज्यादा प्रशंसनीय एक्ट्रेस बन गई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
इस सूची में दीपिका के बाद 10वें स्थान पर प्रियंका चोपड़ा और 11वें स्थान पर ऐश्वर्या राय बच्चन है। दिलचस्प बात यह है कि सूची में अमिताभ बच्चन इकलौते ऐसे भारतीय मेल एक्टर है जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में बिल गेट्स सबसे प्रशंसनीय पहले पुरुष और एंजेलिना जोली पहली महिला हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : dailytimes
YouGov इंटरनेशनल इंटरनेट वेबसाइट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म है, जिसका मुख्यालय यूके में है। सबसे प्रशंसनीय शख्सियतों की सूची को वेबसाइट ने 35 देशों के सहयोग से तैयार किया है। इस सूची का आधार लोगों से पूछे गए कुछ सवाल और पोल्स हैं। इस सूची में दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रशंसनीय 20 पुरुष और 20 महिलाओं का नाम शामिल हैं। 

4 of 5
padmaavat
आपको बता दें, यह साल दीपिका पादुकोण के लिए काफी अच्छा रहा है। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'पद्मावत' महिलाओं पर आधारित पहली ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही दीपिका का नाम इस साल टाइम के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer and deepika
गौरतलब है कि दीपिका का स्टेच्यू लंदन के मैडम टुसाड और दिल्ली में लगने वाला है जिसके अनावरण अगले साल तक होगा। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह से इस साल के अंत तक शादी करने की खबरें आ रही हैं। फिलहाल इस मामले पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें