श्रीलंका में हनीमून के बीच अपना बर्थडे मना रहीं दीपिका पादुकोण ने अपने 33वें जन्मदिन पर अपने चाहने वालों को आज एक खास तोहफा दिया है। शादी के बाद दीपिका का ये पहला बर्थडे है और कल ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का संकेत दिया था कि जन्मदिन के दिन वह कुछ नया ऐलान करने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : twitter
दीपिका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर आज दोपहर बाद ये खुलासा किया कि ये नया ऐलान किस बारे में था। दरअसल, दीपिका ने अपने जन्मदिन पर अपनी पर्सनल वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर अब दीपिका से जुड़ी हर जानकारी उनके चाहने वालों को मिला करेगी।
यही नहीं उनके आगामी प्रोेजेक्ट्स की ऑफिशियल जानकारी भी इसी वेबसाइट से मिलेगी। लेकिन, जैसे ही दीपिका ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस नई वेबसाइट का ऐलान किया, उनके फैन्स लाखों की तादाद में इस वेबसाइट पर लॉग इन करने लगे।
4 of 5
deepika padukone
नतीजा ये हुआ कि वेबसाइट इतने ट्रैफिक के चलते क्रैश हो गई। दीपिका ने इस बात का खुलासा करते हुए अपने बर्थडे के मौके पर खुद की एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट के जरिए फैन्स उनसे जुड़ी हर जानकारी आसानी से हासिल कर पाएंगे।
अपनी पर्सनल वेबसाइट की खबर दीपिका ने इंस्टग्राम के जरिए फैन्स से शेयर की है। इससे पहले दीपिका ने जब अपनी शादी का पूरा एलबम फेसबुक पर रिलीज किया था उस दिन कुछ देर के लिए फेसबुक को भी भारत में एकाएक बढ़े ट्रैफिक को संभालने में दिक्कत हुई थी।