फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंकणी शादी में दीपिका पादुकोण की साड़ी का खुला राज, सब्ससाची नहीं इनसे मिली थीं गिफ्ट

Tue, 27 Nov 2018 02:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इटली के लेक कोमो में हुई शादी की चर्चा पूरे विश्व भर में हुई। इसके साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा हुई दीपिका की साड़ी की। हर कोई यह जानना चाहता था कि दीपिका के लिए शादी की ड्रेसेस किसने तैयार की हैं। हम आपको बताते हैं कि ये साड़ी फैशन डिजायनर सब्ससाची ने नहीं तैयार की, बल्कि दीपिका को गिफ्ट में मिली थी। जानिए, किसने की गिफ्ट?
विज्ञापन

2 of 4
दीपिका
फैशन डिजायनर सब्ससाची ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक खुलासा किया है। सब्यसाची ने दीपिका की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, कोंकणी शादी में दीपिका पादुकोण ने जो साड़ी पहनी थी वो उनकी मां उज्जवला देवी ने उनको गिफ्ट की थी, जो कि बंगलूरू से खरीदी गई थी।सब्ससाची आगे लिखते हैं कि, परंपरा के अनुसार शादी में मां अपनी बेटी को साड़ी गिफ्ट देती हैं। बेटी उस साड़ी को शादी में पहनती है और सभी रस्में पूरी करती है।
विज्ञापन

3 of 4
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
बता दें कि दापिका ने 14 नबंवर को हुई अपनी कोंकणी शादी में एक बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति- रिवाज से शादी की थी।सब्यसाची के इस स्टेंटमेंट जारी करने के बाद अंगाड़ी गैलेरिया ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट पर दीपिका की शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही सब्यसाची को क्रेडिट देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। सब्यासाची और उनकी टीम ने दीपिका और रणवीर के सिर से लेकर पैर तक हर चीज का क्रेडिट सब्यासाची को  दिया था। जिसके बाद सब्यासाची के सफाई देने पर बहुत सारे लोगों ने उनके इस कदम की तारीफ की, वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर उन्हें ट्रोल किया।

 
विज्ञापन

4 of 4
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के फंक्शन से लेकर बंगलूरू रिसेप्शन तक की एक-एक तस्वीर ने फैंस को इस कपल का दीवाना बना दिया है। यह दोनों कपल हर लुक में न केवल रॉयल लग रहे थे बल्कि इनके ड्रेस ने भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। दीपिका ने कोंकणी शादी में जरी कांजीवरम साड़ी पहनी थीं तो वहीं सिंधी शादी में लहंगा। जबकि बंगलूरू रिसेप्शन में दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनीं। खबरों की मानें तो दीपिका की इस साड़ी का क्रेज लोगों के बीच बहुत है। यहां तक कि स्टोर से सारी साड़ियां भी बिक चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें