हरदम दमकती रहने वाली दीपिका पादुकोण ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक बार फिर से अपनी खूबसूरती से हर किसी को दंग कर दिया है। गिआंबट्टिस्ता वल्ली के डिज़ाइन किये गए लाइम शेडेड ट्यूल गाउन और पिंक हेडबैंड के साथ दीपिका ने अपना यह लुक पूरा किया। दीपिका के इस ग्लैमरस लुक ने कान में खूब हलचल मचाई।
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
पेरिस के प्रमुख डिजाइनर के इस अनोखे गाउन में नज़र आ रही दीपिका लाइम रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही है जिसे अभिनेत्री ने सिर पर एक बो के साथ पूरा किया। पिछले साल दीपिका पादुकोण ने ज़मीन को छूते पिंक आशी स्टूडियो ड्रेस के साथ हर किसी का दिल जीत लिया था, वहीं इस साल उन्होंने अपने इस ड्रेस के साथ दूसरों से कंपटीशन की लंबी लाइन खींच दी।
विज्ञापन
3 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : amar ujala mumbai
इस साल मेट गाला में पिंक लुरेक्स जैक्वार्ड के जैक पोसेन कस्टम गाउन में बार्बी के अंदाज़ में प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाने के बाद, फैंस को उनके कांन्स लुक का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर फैंस से सुझाव मांगा था कि क्या उन्हें रेड कार्पेट पर लाल रंग पहनना चाहिए।
4 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : amar ujala mumbai
मोस्ट इन्फ्लुएंसर ग्लोबल आइकन की लिस्ट में शामिल होने वाली दीपिका पादुकोण ने लेडी गागा और रिहाना जैसी सेलेब्रिटीज के बीच अपनी अलग उपस्थिति कान में दर्ज कराई। दीपिका के इस लुक को कैमरे में कैद करने के लिए दुनिया भर के फोटोग्राफर यहां मौजूद रहे।
कान से लौटकर दीपिका वापस अपनी निर्माणाधीन फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू करने वाली है। इस फिल्म में वह एक एसिड पीड़ित सर्वाइवर की भूमिका में नज़र आएंगी। मेघना गुलज़ार निर्देशित फिल्म छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।