Ranbir Kapoor
दीपिका इस फिल्म के लिए तैयार हो जाती हैं तो रणबीर के साथ उनकी यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों बचना ऐ हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में साथ आए थे। लव रंजन की फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू होगी और इसे दिसंबर 2020 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म एक लव स्टोरी है और इसका टाइटल अभी फाइनल नहीं है। फिल्म में अजय देवगन भी होंगे। चर्चा है कि वह रणबीर के पिता के रोल में दिख सकते हैं।