फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU जाते ही निशाने पर आईं दीपिका, फिल्म कलेक्शन से लेकर ब्रांड्स तक पर पड़ा असर

Tue, 14 Jan 2020 12:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण की 'छपाक' रिलीज हो गई है लेकिन फिल्म से ज्यादा वो कई दूसरी वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान दीपिका दिल्ली में थीं। इसी दौरान दीपिका जेएनयू पहुंचीं। उस वक्त कन्हैया कुमार जेएनयू में घायल हुए छात्रों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जेएनयू में दीपिका ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन उसके बाद से वो लगातार निशाने पर बनी हुई हैं। उनकी फिल्म से लेकर कई ब्रांड के बायकॉट करने की धमकी दी जा रही है। जेएनयू पहुंचने के बाद दीपिका पर किस तरह निशाना साधा जा रहा है आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
ट्रोलर्स के निशाने पर
सोशल मीडिया पर #दीपिका_हटाओ_LUX_बचाओ ट्रेंड करता रहा। दीपिका ब्यूटी सोप लक्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर 13 जनवरी की सुबह से ही #दीपिका_हटाओ_LUX_बचाओ ट्रेंड करने लगा। वहीं कई यूजर्स मीम शेयर कर रहे हैं और दीपिका को लक्स से हटाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले 'छपाक' को बायकॉट का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला था। 
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण और स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
नेताओं के निशाने पर
दीपिका केवल सोशल मीडिया पर ही ट्रोल नहीं हो रहीं बल्कि भाजपा के कई नेताओं ने या तो छपाक का विरोध किया है या फिर दीपिका के जेएनयू जाने पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दीपिका के बारे में कहा, 'जिसने भी यह खबर (जेएनयू में दीपिका का जाना) पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं?' भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने 'छपाक' का बायकॉट करने की बात कही। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दीपिका हो या कोई और उन्हें ये सोचना होगा कि जेएनयू जैसे स्थान पर जहां पर लोग देश विरोधी रवैया अपना रहे हैं वहां जाकर क्या संदेश देंगी। 

4 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
आईएमडीबी रेटिंग
'छपाक' का विरोध करने के चलते लोगों ने रिव्यू एग्रीगेटर वेबसाइट आईएमडीबी पर दीपिका के खिलाफ रेटिंग दी। वेबसाइट पर करीब 57 फीसदी लोगों ने इसे एक रेटिंग दी है। जिसके चलते इसे 10 में से 4.6 रेटिंग मिली है।
विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
'ब्रांड दीपिका' पर असर
बीबीसी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को लेकर प्रमुख ब्रैंड अब सेफ गेम खेल रहे हैं। कुछ ब्रैंड्स ने थोड़े समय के लिए दीपिका से जुड़े अपने विज्ञापनों को कम दिखाने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि ब्रैंड्स किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करते हैं और यह फैसला उसी तर्ज पर लिया जा रहा है। दीपिका मौजूदा समय में 23 ब्रैंड्स का विज्ञापन कर रही हैं हालांकि किसी ब्रैंड ने उन्हें विज्ञापन से फिलहाल हटाया नहीं है। बता दें कि दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी स्टार मानी जाती हैं और एक विज्ञापन के लिए करीब आठ करोड़ लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
'छपाक' का कलेक्शन
10 जनवरी को रिलीज हुई 'छपाक' की कमाई पर भी इसका असर पड़ता दिख रहा है। शुरुआती तीन दिन अच्छा बिजनेस करने के बाद सोमवार को छपाक का कलेक्शन महज दो से ढाई करोड़ ही रह गया। दीपिका बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं ऐसे में इस फिल्म से और उम्मीदें थीं। 'छपाक' ने अभी तक 22 करोड़ जुटा लिए हैं।

पत्नी के साथ बिगड़ते रिश्ते पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार माना सबकुछ ठीक नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें