फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण अकेली 'पद्मावती' नहीं, ये अभिनेत्रियां भी पर्दे पर दिखा चुकीं हैं जोहर

Wed, 15 Nov 2017 09:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
1 of 7
साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे फिल्म से जुड़ा विवाद भी बढ़ते जा रहा है। एक ओर हिंदुवादी संगठन इतिहास से छेड़छाड़ और 'रानी पद्मावती' के चरित्र हनन का आरोप डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर लगा रहे हैं तो दूसरी ओर कला के कद्रदानों की भी कमी नहीं।
विज्ञापन

2 of 7
सितारों से सजी इस फिल्म में रणवीर सिंह सुलतान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं तो राजा रावल रतन सिंह की भूमिका में शाहिद कपूर नजर आएंगे। रिलीज होने से पहले ही 'पद्मावती' दीपिका का अंदाज फैंस के दिलों में घर कर चुका है। ट्रेलर और पोस्टर के साथ-साथ गानों में भी दीपिका के लूक को जमकर वाहवाही मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 7
अब ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा कि दीपिका ने रानी पद्मावती के किरदार के साथ कितना न्याय किया। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब रूपहले पर्दे पर 'रानी पद्मावती' के किरदार को निभाया गया। आइए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेज पर जिन्हें फिल्मी पर्दे पर रानी पद्मिनी का रोल किया है।

4 of 7
चित्तोड़ रानी पद्मावती 
साल 1963 में बनी ये फिल्म इस विषय पर बनने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म का नाम था चित्तोड़ रानी पद्मावती। फिल्म में रानी पद्मिनी का किरदार अभिनेत्री वैजयंती माला ने निभाया था।
विज्ञापन

5 of 7
महारानी पद्मिनी
'चित्तोड़ रानी पद्मावती' के रिलीज होने के एक साल बाद यानी 1964 में 'महारानी पद्मिनी' बनाई गई। जो कि हिन्दी में थी। एक्ट्रेस अनीता गुहा ने इस फिल्म में रानी पद्मिनी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मशहूर एक्ट्रेसेज हेलन भी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
भारत एक खोज 
हिंदी भाषा में प्रसारित होने वाले इस टीवी सीरिज में अभिनेता ओम पुरी ने खिलजी की भूमिका निभाई थी। पद्मिनी का किरदार सीमा केलकर ने तो राजेंद्र गुप्ता ने महारावल राजा रतन सिंह का रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चित्तोड़ की रानी पद्मिनी का जोहर
यह एक धारावाहिक था सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता था जो साल 2009 में यह सीरियल आता था। एक्ट्रेस तेस्वनी लोनारी ने इस एपिसोड में ‘पद्मावती’ का रोल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें