Deepika Padukone with chhapaak crew
- फोटो : twitter
'छपाक' फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण दिल्ली भी आई थीं और कई बार स्पॉट हुईं। शूटिंग के दौरान दीपिका कई बार भेस बदलकर दिल्ली की सड़कों पर देखी गईं। यह फिल्म असली घटना पर आधारित है। 22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।