फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अपनी मुस्कुराहट से देश जीतने वाली दीपिका पादुकोण की सादगी भरी मुस्कान ने दुनिया के करोड़ों लोगों के दिल एक बार फिर जीत लिए हैं। मासूमियत को जीकर दिखाने वाली ये मुस्कान अब दुनिया की धरोहर बन चुकी हैं। ये तस्वीर जो आप इस समाचार के साथ देख रहे हैं, वह एथेंस एयरपोर्ट पर बनी गैलरी में रखी दीपिका की प्रतिमा की है।