फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: प्रदीप सरकार के अंतिम दर्शन में पहुंचीं दीपिका को देखकर भड़के लोग, बोले- शूटिंग में गई हो?

Sat, 25 Mar 2023 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। लोग अभी तक इस दुख से उबरे भी नहीं थे कि एक मशहूर डायरेक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। डायरेक्टर प्रदीप सरकार अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरी इंडस्ट्री इस वक्त उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है। उनके आखिरी दर्शन करने के लिए कई सितारों का तांता लगा हुआ है। इस, अंतिम यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उनके व्यवहार देखकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

हाल ही में, बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर प्रदीप सरकार करा निधन हो गया। इन्होंने इंडस्ट्री को 'परिणीता', हेलीकॉप्टर ईला' और 'मर्दानी' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। उन्होंने 24 मार्च को सुबह 3.30 बजे आखिरी सांस ली। दिवंगत निर्देशक ने बहुत कम फिल्में डायरेक्ट की है, लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही हैं। उन्होंने साल 2010 में दीपिका पादुकोण स्टारर 'लफंगे परिंदे' भी डायरेक्ट की थी।
 

">http://

 

विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह  प्रदीप सरकार अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सफेद लिबास पहन रखा था। दीपिका ने अपने इस लुक के साथ ही आंखों में चश्मा लगा रखा था।  दीपिका का यह लुक तो चलिए ठीक है लेकिन जिस तरह से वह एक कठपुतली की तरह मीडिया के साथ बर्ताव कर रही थीं, उसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Nanda : आजाद हिंद फौज में जाना चाहती थीं नंदा, ऐसे बनीं एक्ट्रेस, सगाई के बाद भी ताउम्र रहीं कुंवारी

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 

सोशल मीडिया पर दीपिका की इस वीडियो पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम श्रद्धांजलि ही देने आई हैं ना या यहां भी शूटिंग करने का इरादा है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सच में? यह लोग ऐसे एक्ट कर रहे हैं जैसे कॉफिन से सीधे जीजस निकलकर आए हैं।’ एक और यूजर ने कहा, ‘लगता है उन्होंने मोतियाबिंद का इलाज करवाया है, जो इतना बड़ा काला चश्मा चढ़ाया हुआ है।’

Malaika-Arjun: ट्रोल्स के निशाने पर आए मलाइका और अर्जुन, लोगों ने बताया पकाऊ कपल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

आपको बता दें कि साल 2010 में दीपिका ने नील नितिन मुकेश स्टारर 'लफंगे परिंदे' में प्रदीप सरकार के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही थी। इसके बाद अभिनेत्री ने किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर उनके साथ काम नहीं किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें