फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने पिता प्रकाश पादुकोण को दिया यह खास गिफ्ट, देखकर भावुक हो गए पापा

Fri, 09 Feb 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि लोग उनके एक्टिंग की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ दर्शक भी दीपिका के किरदार और इसके लिए उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के ऑनसक्रीन पिता यानि अमिताभ बच्चन ने भी दीपिका की तारीफ करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता और एक लेटर भेजा था। दीपिका इन सबको देखकर काफी भावुक हो गई थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि दीपिका ने अपने रीयल पिता प्रकाश पादुकोण को एक खास गिफ्ट दिया है जिसे देख उनके पापा भावुक हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि दीपिका ने अपने पिता को महंगी कार गिफ्ट की है। दरअसल पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण को हाल ही में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। प्रकाश पादुकोण के इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई थीं। दीपिका ने पिता प्रकाश पादुकोण को अवॉर्ड मिलने की बधाई देने के साथ साथ एक काफी महंगी कार भी गिफ्ट की है। 
विज्ञापन

3 of 4
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दीपिका ने इस मौके पर कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है। उन्हें अपने पिता पर नाज है। वह गर्व महसूस करती हैं उनकी बेटी कहलाकर। इतना ही नहीं दीपिका ने खुश होकर अपने पिता को एक महंगी कार गिफ्ट की जिसे देख पापा भावुक हो गए। 
विज्ञापन

4 of 4
सूत्रों की मानें तो दीपिका ने पिता प्रकाश पादुकोण को अवॉर्ड के लिए बधाई दी और साथ में महंगी कार भी गिफ्ट की। आपको बता दें कि इसके पहले भी दीपिका पादुकोण ने अपने माता-पिता के लिए मुंबई में 40 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है। दीपिका ने 30 फ्लोर पर अपने माता-पिता के लिए एक फ्लैट बुक करवाया है। दीपिका ने यह फ्लैट अपने टॉवर के पास ही बुक किया है ताकि जब माता-पिता बंगलुरु से आएं तो वह उनके आसपास ही रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें