बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह इस फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शक न सिर्फ दीपिका की एक्टिंग की बल्कि उनकी खूबसूरती की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने एलीगेंट लुक की वजह से चर्चा में रही हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो को लेकर काफी बातें चल रही हैं। इस फोटो में उनकी नाक के शेप को लेकर लोग मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो पर उनकी नाक की शेप को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।