फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म '83' से पति रणवीर सिंह के साथ पहला फोटो

Wed, 19 Feb 2020 09:18 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Film 83 Deepika Padukone first look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में वह पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म '83' के भव्य पोस्टर रिलीज के बाद निर्माताओं ने अब रोमी देव की भूमिका में दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी किया है।
 

विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रियल लाइफ जोड़ी रणवीर और दीपिका अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री के साथ कपिल और रोमी देव की भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका का लुक इस फोटो में बेहतरीन दिख रहा है और फिल्म से जुड़े हर शख्स को भरोसा है कि पर्दे पर भी वह रोमी देव का किरदार निभाते बहुत ही शानदार दिखने वाली हैं।

विज्ञापन

3 of 4
Ranveer Singh and Deepika padukone - फोटो : file photo

इस बारे में दीपिका पादुकोण कहती हैं, 'खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति के पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।'

 

विज्ञापन

4 of 4
Ranveer Singh, Kapil Dev - फोटो : amar ujala
दीपिका के साथ हिंदी सिनेमा का हर बड़ा निर्दशक काम करना चाहता है। फिल्म '83' में उनकी एंट्री शूटिंग के आखिरी दिनों में हुई। फिल्म के निर्देशक कबीर खान इस बारे में कहते हैं, 'मैंने हमेशा दीपिका को एक अभूतपूर्व अभिनेत्री के रूप में सोचा है और जब मैं रोमी देव की भूमिका के लिए कास्टिंग के बारे में सोच रहा था, तो मेरे दिमाग में केवल उन्ही का नाम आया। रोमी के पास बहुत ही आकर्षक और सकारात्मक ऊर्जा है और दीपिका ने पूर्णता के साथ इसे निभाया है। रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री, कपिल देव और रोमी के रिश्ते को दर्शाने में भी बहुत मदद करेगी। मुझे खुशी है कि दीपिका हमारे 83 के सफर का एक अभिन्न हिस्सा बन रही हैं।'

हिमांश कोहली के ब्रेकअप वाले बयान पर भड़कीं नेहा कक्कड़, बोलीं- 'मैंने मुंह खोला तो तुम्हारी मां...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें