दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' इतने बवाल के बाद भी सुपरहिट हो गई। रिलीज होते ही दर्शकों की भीड़ फिल्म देखने पहुंची। सभी ये जानना चाहते थे कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या है जो इतना हंगामा हुआ। फिल्म की प्रीबुकिंग हाउसफुल हो गई। इस विवादित फिल्म की टिकट के दाम भी हाई-फाई हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पद्मावत
आज फिल्म रिलीज का 5वां दिन है। 4 दिन में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 32 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ फिल्म ने 115 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 'पद्मावत' ने सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड बना लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
पद्मावत
इतना ही नहीं 'पद्मावत' ने 'बाहुबली 2', 'पीके' और 'दंगल' जैसी ब्लॉक्बस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। मूवी क्रिटिक रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, 'पद्मावत' ने पेड प्रिव्यू के जरिए 5 करोड़, गुरुवार को 19 करोड़ और शुक्रवार को 32 करोड़ और शनिवार को 27 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है।
4 of 7
पद्मावत
इसके अलावा 'पद्मावत' की वर्ल्डवाइड कमाई उम्मीद से दोगुनी ज्यादा रही है। उत्तर अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 'बाहुबली 2' और आमिर खान स्टारर 'पीके' और 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ा है। पहले वीकेंड पर 4,780,239 डॉलर (30 करोड़ रु.) का कलेक्शन रहा।
विज्ञापन
5 of 7
पद्मावत
'पद्मावत' उत्तर अमेरिका की वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 1,622,309 डॉलर (करीब 8.35 करोड़) कमाकर 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को धराशायी किया है। 'पद्मावत' ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है।
विज्ञापन
6 of 7
पद्मावत
न्यूजीलैंड में भी 'पद्मावत' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले वीकेंड पर 371,679 (1.73 करोड़ रु.) कमाकर इसने 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ 'पद्मावत' न्यूजीलैंड में भी नंबर 1 ओपनिंग कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
बता दें कि 'पद्मावत' 250 करोड़ के बजट में बनी हैं। इसके डिजिटल राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए हैं। जबकि सैटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए फिल्म को 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही 206 करोड़ रुपए कमा चुकी है।