फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण का एक्स ब्वॉयफ्रेंड कहलाना पसंद नहीं करते निहार पांड्या, अगले महीने करने जा रहे शादी

Sat, 19 Jan 2019 01:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : file photo
लंबे समय तक डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से बीते साल शादी की। दीपिका के बाद प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने हाल ही में सात फेरे लिए। अब एक और एक्टर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
nihar pandya, deepika padukone - फोटो : file photo
ये एक्टर कोई और नहीं दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं जो जल्द ही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) से डेब्यू करने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रहे निहार पांड्या (Nihar Pandya) की। निहार अगले महीने फरवरी में सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) के संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। खबरों की मानेें तो निहार और नीति पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
nihar pandya, neeti mohan - फोटो : instagram
शादी से ठीक पहले निहार ने दीपिका के साथ अपने संबंधों पर बात की। उन्होंने कहा कि 'मैं नहीं चाहता हूं कि अपनी शादी वाले दिन मैं न्यूज हेडलाइंस में रहूं कि दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की शादी हो रही है। मैं चाहता हूं खुद की पहचान से ही मुझे जाना जाए।'

4 of 5
nihar pandya, deepika padukone - फोटो : file photo
निहार ने आगे बताया कि 'दीपिका को लेकर मेरे मन में कोई शिकायत या कड़वाहट नहीं है। मैं दीपिका और रणवीर को शादी की शुभकामनाएं देता हूं।' बता दें कि निहार और दीपिका उस वक्त एक-दूसरे को डेट करते थे जब दोनों स्ट्रगलर थे। दीपिका और निहार की मुलाकात करीब 10 साल पहले एक्टिंग स्कूल में हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दीपिका को तो अपने करियर में खूब तरक्की मिली लेकिन निहार को कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nihar pandya, deepika padukone - फोटो : file photo
दीपिका और निहार 3 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने ब्रेकअप का फैसला कर लिया। मुंबई में आने के बाद दीपिका निहार के घर पर ही रहा करती थीं। उसके बाद कुछ समय तक दीपिका ने रणबीर कपूर को भी डेट किया लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं। उस वक्त उन्हें रणवीर सिंह ने सपोर्ट किया और इस तरह दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें