दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले मेघना राजी जैसी सुपरहिट फिल्म का भी निर्देशन कर चुकी हैं।फिल्म छपाक, दिल्ली की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण पहली बार एक एसिड अटैक सर्वाइवर के रोल में नजर आने वाली हैं। छपाक की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में ही की गई है। फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है।