फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर Tanhaji, जानें नौ दिन बाद Chhapaak का कितना रहा कलेक्शन

Sun, 19 Jan 2020 09:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' बड़ा कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन धीमी गति से ही सही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे नौ दिन हो चुके हैं। 'छपाक' के साथ ही अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हुई। जहां 'छपाक' का बिजनेस औसत रहा वहीं 'तानाजी' अभी भी छाई हुई है। तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अभी तक कितने करोड़ जुटा लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
तानाजी और छपाक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने शुक्रवार तक करीब 30 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। वीकेंड को देखते हुए अनुमान है कि शनिवार को फिल्म का कलेक्शन एक से दो करोड़ के आस-पास रहा होगा। अभी तक आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
छपाक में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले हैं। इस तरह येे कुल 2,160 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 

4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 10.06 करोड़ रुपये कमाए थे। अनुमान है कि शनिवार को फिल्म ने करीब 12-13 करोड़ का जुटा लिए हैं। इस तरह फिल्म 140 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी पूरा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
'तानाजी' में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदय भान होता है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म इस साल की बड़ी हिट साबित होने जा रही है।

महिला आयोग ने अनु मलिक को दी क्लीनचिट, सोना महापात्रा और तनुश्री दत्ता उठाए सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें