Cocktail
- फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : वेरोनिका मलानी
फिल्म : कॉकटेल (2012)
वेरोनिका के रूप में ये दीपिका बहुत ही अलग है। इस पर सिर्फ अपनी जिंदगी खुलकर जीने का भूत सवार है। वह पार्टी करती है, उसके खुले विचार हैं, न किसी का दखल अपनी जिंदगी में चाहती है और न किसी की जिंदगी में दखल देती है, लेकिन दिल की बहुत साफ और अच्छी है। लन्दन जैसे बड़े, महंगे और मीरा (डायना पेंटी) के लिए बेगाने शहर में वेरोनिका एक दोस्त की तरह उसकी मदद करती है। वह उसे जानती नहीं है फिर भी उसके आंसू पोंछकर अपने घर ले आती है। एक दिन वेरोनिका और मीरा पार्टी करने के लिए एक क्लब में जाते हैं, और वहां वेरोनिका को गौतम (सैफ अली खान) मिलता है। वह उसके साथ पहले नाचती है और फिर हमबिस्तर हो जाती है। ये उसके लिए आम बात थी। शारीरिक संबंधों के बाद वह जज्बात का कोई रिश्ता नहीं बनाना चाहते, फिर भी गौतम, मीरा और वेरोनिका अच्छे दोस्त बन जाते हैं। बाद में मीरा थोड़ा गंभीर भी होती है, और हैप्पी एंडिंग भी होती है। वैसे तो मीरा अपने आप से ही बहुत खुश थी, लेकिन उसका किरदार यही तो बताता है कि आप कितने भी मजे में मस्त रहो लेकिन एक दिन आपको गम्भीर होना ही पड़ता है। इस फिल्म में भी दीपिका के बेहतरीन अभिनय जारी रहा और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन मिला।