बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में होती है जो अपनी एक फिल्म के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की फीस चार्ज करती हैं। दीपिका के अंदर वो सब कुछ है जो दर्शकों को एक एक्ट्रेस में चाहिए होता है। थोड़ी नजाकत, थोड़ी शरारत और थोड़ी बगावत। कभी लीला बनकर दीपिका लोगों के दिल में उतर गईं तो कभी नैना बनकर लोगों को अपनी मुस्कान का दीवाना बना लिया। आज दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी हैं, लेकिन रणवीर से पहले मस्तानी की जिंदगी में कई बार प्यार आया। तो चलिए आज दीपिका के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में।