Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
रणबीर और दीपिका का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस बात से सबसे ज्यादा परेशान दीपिका हो गई थीं। वह खूब रोई थीं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, 'वो मुझे धोखा दे रहा था। लोगों ने मुझे उसके बारे में कई बार बताया था लेकिन मैंने किसी की बात नहीं सुनी। एकबार उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और सारी फीलिंग्स को किनारे रखकर अलग होने का फैसला लिया।' हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन जाहिर है कि वो यहां रणबीर के बारे में ही बात कर रही थीं।