फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की बीमारी को लेकर खुलासा, इस वजह से शूटिंग भी करनी पड़ी थी रद्द

Sat, 17 Mar 2018 06:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
'एस हुसैन जैदी' की किताब 'माफिया क्वीन्स' पर आधारित विशाल भारद्वाज की फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ही एक्टर्स की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया। दोनों ही एक्टर्स की तबीयत खराब होने से सभी परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे हालांकि इरफान खान की बीमारी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन दीपिका की बीमारी से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
पिछले दिनों दीपिका पादुकोण स्पॉट की गईं जहां उनके गर्दन पर पैच लगा दिखा। पहले खबर यह आई कि उन्होंने रणबीर कपूर के नाम का टैटू हटवाया है लेकिन अब इस तस्वीर की सच्चाई सामने आई है। दीपिका के करीबी सूत्र के मुताबिक उन्हें गर्दन में दर्द की शिकायत है जिसकी वजह से वह फिजियोथेरेपिस्ट की मदद ले रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण
दीपिका को गर्दन और पीठ दर्द की शिकायत फिल्म 'पद्मावत' के दौरान हुई थी जिसके बाद वह विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची तो उनका यह दर्द फिर उभरने लगा। वेबसाइट 'पिंकविला' के मुताबिक दीपिका पादुकोण लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स से पता लगा है कि उनको विटामिन डी3 की कमी है इसे दूर करने के लिए दीपिका दवाईयां ले रही हैं। 

4 of 5
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण कमर दर्द को दूर करने के लिए नियमित तौर पर फिजियोथेरेपिस्ट की मदद ले रही हैं। साथ ही वह विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अपना ट्रीटमेंट करवा रही हैं। जब तक वह ठीक नहीं हो जातीं तब तक शूटिंग शुरू नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
इससे पहले दीपिका ने एक्टर राजकुमार राव के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी। तस्वीर के बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ नजर आ सकती हैं। बता दें कि, ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 'न्यूटन' से राजकुमार राव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें