फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण से एनसीबी की पूछताछ जारी, इन 10 सवालों के अभिनेत्री को देने होंगे जवाब

Sat, 26 Sep 2020 12:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच कर रहा है। यह एजेंसी इस मामले के ड्रग्स पहलू की जांच कर रही है। ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। उनमें से एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। इस मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को एनीसीबी ने उन्हें अपने दफ्तर बुलाया है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि दीपिका पादुकोण से एनसीबी कौन से 10 सवाल कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI
शनिवार सुबह दीपिका पादुकोण एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इस मामले में दीपिका पादुकोण के नाम तब खुलासा हुआ जब उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका करिश्मा से ड्रग्स के लेन-देन पर बात कर रही हैं। इस संबंध में अभिनेत्री से एनसीबी यह 10 सवाल कर सकता है। अगली स्लाइड में जानें वह 10 सवाल... 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
1. 2017 में करिश्मा प्रकाश के साथ व्हाट्सएप चैट पर हुई बात आपसे संबंधित है या नहीं?

2. क्या आपने मैनेजर करिश्मा प्रकाश से ड्रग्स का इंतजाम करने के लिए कहा था?

3. क्या आपने कभी ड्रग्स सेवन किया है या फिर किसी के लिए मंगवाया?

4. अगर हां, तो कब और कहां और किसने जरिए आपको मिला?

5. करिश्मा प्रकाश के साथ काम करने से पहले क्या आप उन्हें जानती थीं?

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
6. आपने कितनी बार करिश्मा के जरिए ड्रग्स का इंतजाम किया?

7. क्या आपने करिश्मा को इसके पैसे भी दिए? अगर दिए गए थे तो किस तरह से दिए गए थे?

8. कोको पार्टी में कौन-कौन मौजूद था और किसने-किसने ड्रग्स का इस्तेमाल किया?

9. क्या आप वायरल हुए व्हाट्सएप चैट ग्रुप की एडमिन थीं? अगर हां, तो उस ग्रुप में बाकी और कौन-कौन से लोग थे?

10. अगर आप ड्रग्स लेती हैं तो कितने समय से इसका इस्तेमाल कर रही हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, deepikapadukone, shraddhakapoor
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर भी एनसीबी के रडार पर हैं। व्हाट्सएप चैट में यह अभिनेत्रियां ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात कर रही थीं। वहीं एनसीबी के तीन तेज-तर्रार अधिकारी ड्रग्स की चैट के संबंध में इन तीनों अभिनेत्रियों से पूछताछ करेंगे।

पढ़ें: एकदम स्वस्थ हैं जरीना वहाब, बेटे सूरज पंचोली ने मां से जुड़ी इस खबर को झूठ बताया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें