फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 2 महीने बाद ही दीपिका पादुकोण को मिली बड़ी जिम्मेदारी, MAMI की बनीं चेयरपर्सन

Wed, 30 Jan 2019 09:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone

दीपिका पादुकोण को शादी के बाद एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। बीते वर्ष 2018 में 'पद्मावत' जैसी हिट फिल्म देने के बाद साल के अंत में अभिनेत्री ने अपने को-स्टार रणवीर सिंह संग सात फेरे ले लिए। अब वह अपनी फिल्म 'छपाक' को लेकर बिजी हैं। खबर है कि दीपिका को मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) का चेयरमैन चुना गया है। गौरतलब है कि ये पब्लिक ट्रस्ट हर साल देश में प्रतिष्ठित मुंबई फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करवाता है। पहले इस पद पर आमिर खान की पत्नी किरण राव थीं। 

विज्ञापन

2 of 5
aamir khan and kiran rao

दीपिका से पहले किरण ने यह जिम्मेदारी चार सालों तक संभाली थी।  मामी की चेयरपर्सन बनने पर मुंबई मिरर से बात करते हुए दीपिका ने बताया 'बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ-साथ ये मेरे लिए गौरव की भी बात है, आपको बता दूं कि मैं मामी के विजन पर भरोसा करती हूं और भारत जैसे सिनेमाप्रेमी देश में एक ऐसा समूह बनाने की कोशिश रहेगी जो फिल्म जगत को एक भेंट होगी। 


विज्ञापन

3 of 5
kiran rao
वहीं, मामी की पूर्व चेयरपर्सन किरण राव ने दीपिका को नई जिम्मेदारी मिलने की ढेर सारी शुभकामानाए दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह समय-समय पर दीपिका की मदद भी करेंगी। किरण ने कहा ' ये मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने मामी की कोर टीम से जुड़कर इसमें योगदान दिया और चार सालों तक इस पद पर रहने के बाद मैं मशहूर अभिनेत्री दीपिका का चेयपर्सन नियुक्त होने पर स्वागत करती हूं।'

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : twitter
बता दें कि जियो मामी फेस्टिवल डायरेक्टर अनुपम चोपड़ा ने एक प्रिंट न्यूज को अपने ट्विटर पर शेयर किया था जिसे दीपिका ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वहीं, मामी की क्रिएटिव डायरेक्टर स्मृति ने किरण राव का इस पद को चार सालों तक संभालने पर धन्यवाद कहा है। स्मृति का कहना है कि वह दीपिका के साथ काम करने को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि मामी के बाकी सदस्यों में  नीता अंबानी, करण जौहर, ईशा अंबानी, रोहन सिप्पी, जोया अख्तर और विक्रमादित्य मोटवानी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
बात करें दीपिका के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि बीते वर्ष 2018 संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में काम करने के बाद वह लंबे समय से आराम पर रही।  बीते साल  (2018) उन्होंने नवंबर के महीने में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर बसा लिया। अब वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी का किरदार प्ले करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें