दीपिका पादुकोण की खास दोस्त उर्वशी केशवानी शादी के बंधन में बंध गईं। पिछले कुछ दिनों से संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तमाम रस्में निभाई गईं जिसमें दीपिका और रणवीर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। अब शादी के दिन की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
एक वीडियो में शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। जिसमें दीपिका अपनी बहन अनीशा के साथ पीछे खड़ी नजर आईं। शादी में दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की।
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
संगीत सेरेमनी की एक तस्वीर में दीपिका, बहन अनीशा और मां उज्जवला हैं। दीपिका ने इस दौरान ब्लैक कलर की हैवी ड्रेस कैरी की। साथ ही मैचिंग ज्वैलरी उन पर काफी फब रहे हैं। दीपिका की ये ड्रेस सब्यसाची ने डिजाइन की है।
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
संगीत और मेहंदी सेरेमनी में जहां दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने डांस से धूम मचा दिया था वहीं शादी के फंक्शन के दौरान रणवीर सिंह कहीं नजर नहीं आए। संगीत सेरेमनी के दिन दीपिका ने गोल्डन कलर की ड्रेस कैरी की थी।
'गली ब्वॉय' में रैपर बनकर दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले रणवीर ने संगीत सेरेमनी के दौरान 'अपना टाइम आएगा' रैप गाया था। रणवीर स्टेज पर हैं तो वहीं दीपिका नीचे खड़ी हैं। रणवीर ने अपने गाने के स्टाइल से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया था।