फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह की इस बात पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, कहा- 'तुम्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा'

Thu, 03 Oct 2019 10:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाया हुआ है । फिल्मों के साथ दोनों अपनी निजी जिंदगी भी एंजॉय करते दिखते हैं । कभी-कभी उनका ये प्यार सोशल मीडिया पर भी नजर आ जाता है । पिछले दिनों दीपिका पादुकोण ने अपने रिमार्क कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इस पर रणवीर ने उन्हें ट्रोल कर दिया था । 
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : instagram
रणवीर ने दीपिका को ट्रोल किया तो उन्हें गुस्सा आ गया । दीपिका ने रणवीर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'तुम्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा ।' इंस्टाग्राम पर दीपिका के इस फनी कमेंट को अब तक करीब 30 हजार यूजर ने लाइक किया है। बता दें कि दीपिका के रिमार्क्स में लिखा था- दीपिका बहुत बात करती हैं, दीपिका को निर्देशों का पालन करना सीखना चाहिए और दीपिका दिन में सपने देखती हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh - फोटो : social media
इस पर रणवीर ने टीचर के साथ सहमति जताते हुए लिखा, "हां, टीचर मैं आप से सहमत हूं।" बता दें कि आने वाले समय में दीपिका फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी जिसमें वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में विक्रांत मेस्सी भी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।


 

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
इसके अलावा दीपिका और रणवीर साथ में फिल्म '83' में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। रणवीर इसमें दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे जो उस वक्त टीम के कप्तान थे। दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : deepika padukone
पिछले दिनों दीपिका को अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था । वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ पार्टी में पहुंची थीं । इस मौके पर दीपिका ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी। दीपिका की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था । 

बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां: वो बॉयफ्रेंड जिन्होंने अभिनेत्रियों से मोहब्बत तो की, लेकिन...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें