फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर के पैरेंट्स ने तय की तारीख, जानें कब, कहां और कैसे होगी बॉलीवुड के इस टॉप कपल की शादी

Wed, 07 Mar 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है। रणवीर और दीपिका ने शादी करने का फैसला ले लिया है। दोनों के पैरेंट्स ने मिलकर उनकी शादी फिक्स कर दी है। अगले 3-4 महीनों के अंदर ही दीप-वीर सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, पिछले हफ्ते दीपिका के पैरेंट्स बेंगलुरु से मुंबई आए थे। उन्होंने रणवीर सिंह के परिवार से मिलकर शादी की बातचीत की। इसके बाद सभी वर्ली के एक रेस्त्रां फोर सीजन में डिनर के लिए निकल गए।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण
दीपिका और रणवीर सिंह डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं।

4 of 6
दीपिका पादुकोण
पोर्टल के मुताबिक, दीपिका-रणवीर की शादी साउथ इंडियन रीति रिवाजों से होगी। इसके लिए ताज लैंड्स एंड, सेंट रेजिस जैसे आलीशान वेन्यू के बारे में सोचा जा रहा है। शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी। दीपिका ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण
2 मार्च को दीपिका, रणवीर के परिवार के साथ लंदन गई हैं। सभी मिलकर शादी के लिए कपड़े और ज्वैलरी खरीद रहे हैं। दीपिका के साथ रणवीर के बॉडीगार्ड भी हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जब दीपिका मुंबई लौटेंगी तो उनके पास बड़े-बड़े शूटकेस होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone, ranveer singh
इसके अलावा दीपिका ने इरफान खान के साथ अपनी फिल्म 'रानी' की शूटिंग भी कैंसिल कर दी है। कहा जा रहा है कि बैक प्रॉब्लम की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें 3-4 महीनों तक काम ना करने की सलाह दी है। लेकिन अब लग रहा है कि बीमारी तो बस बहाना है। दीपिका ने शादी के लिए फिल्म की शूटिंग कैंसिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें