फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन बाद ही दीपिका-रणवीर के लिए आई बुरी खबर, शादी पर उठ गए सवाल

Mon, 19 Nov 2018 05:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika ranveer - फोटो : instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में रॉयल शादी की । सिर्फ 40 मेहमानों की मौजूदगी में दीपवीर ने सात फेरे लिए । इसके बाद दोनों 18 नवंबर को मुंबई लौटे । 
विज्ञापन

2 of 6
ranveer and deepika - फोटो : Instagram
मुंबई एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों फैंस मौजूद थे । दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पर एक जैसे कपड़े और जूते पहने नजर आए । इस दौरान दीपिका ने लाल चूनर ओढ़ रखी थी । नई बहू के स्वागत के लिए रणवीर का पूरा घर लाइट से सजा दिया गया था । 
 
विज्ञापन

3 of 6
deepika, ranveer - फोटो : social media
दीपिका और रणवीर ने घर के बाहर से ही मीडिया को संबोधित किया । रणवीर की मां ने दीपिका का गृह प्रवेश कर स्वागत किया । खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। इस घर में दीपवीर आज शिफ्ट हो गए हैं ।

4 of 6
ranveer deepika - फोटो : twitter
इसी के साथ इस नए-नवेले जोड़े के लिए एक बुरी खबर आई है । खबर के मुताबिक,  शादी में आनंद कारज रस्म के लिए गुरु ग्रंथ साहिब को होटल ले जाने से इटली के सिख समुदाय ने अपनी नाराजगी जाहिर की है । आनंद कारज के लिए जोड़े को गुरुद्वारा जाना होता है । 
विज्ञापन

5 of 6
ranveer deepika - फोटो : twitter
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के लिए गुरु ग्रंथ साहिब को इटली के होटल में ले जाया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इटली के सिख ऑर्गेनाइजेशन के प्रेजिडेंट ने इस मुद्दे को उठाया है और वह इसे अकाल तख्त के जत्थेदार तक भी लेकर गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika ranveer - फोटो : instagram
जत्थेदार का कहना है कि एक बार शिकायत मिलने के बाद वह मामले को आगे लेकर जाएंगे। बता दें कि रणवीर और दीपिका अब 21 नवंबर को पहले बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन करेंगे। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी । दीपवीर ने अपनी शादी पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें