जिस खूबसूरत लम्हें का दीदार करने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वह इंतजार खत्म हुआ। दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में दीपवीर एक साथ खुश नजर आ रहे हैं। यह शादी दो रिवाजों कोंकणी और सिंधी से हुई थी और इन दोनों ही शादी समारोह की एक-एक तस्वीर दीपवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। खास बात है कि दीपिका ने सिर पर जो चुनरी ओढ़ी हुई थी उसमें आशीर्वाद के रूप ' सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा हुआ है।
पहले दिन इन दोनों ने कोंकणी रीति से शादी की और 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी कर रहे हैं। सिंधी रिवाज से हो रही शादी में विला को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भी दीपिका और रणवीर सब्यसाची के कपड़े पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक दीपिका इस दिन लहंगा पहन रही हैं।
पढ़ें:- VIDEO: शादी के बाद दिखाई दी दीपिका की पहली झलक, लाल रंग की साड़ी में ढा रहीं कयामत
इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शादी के बाद दीपिका और रणवीर शाम को 6 बजे सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करें।