फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मुहूर्त के शादी कर रहे हैं दीपिका-रणवीर, वजह 6 साल पुरानी

Thu, 15 Nov 2018 09:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : twitter
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। अब आप सोच रहे होंगे कि शादी हो रही है तो यह दिन खास तो होगा ही। हालांकि इसके पीछे की वजह कुछ और भी है। वैसे तो दीपवीर पति-पत्नी हो चुके हैं लेकिन कोंकणी के बाद यह दोनों 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी कर रहे हैं। इस बीच हम आपको इनकी शादी से जुड़ी ऐसी बात बताते हैं जिसे यकीनन आप नहीं जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपवीर वैसे तो एक दूजे के हो गए हैं लेकिन इटली के लेक कोमो झील के पास स्थित विला एक बार फिर से इन दोनों की शादी का गवाह बनेगी। लेकिन क्या आपको पता है दीपवीर ने सिंधी रिवाज से शादी के लिए 15 नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी? पंडितों की मानें तो 14 और 15 दोनों ही दिन कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। ऐसे में शादी की तारीख यही चुनने के पीछे की वजह भी काफी खास है। 
विज्ञापन

3 of 5
Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela - फोटो : twitter
दरअसल, दीपिका और रणवीर सिंह पहली बार फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में आए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी। इसी वजह से दीपवीर ने शादी के लिए इस तारीख को चुना। दीपिका और रणवीर के इस फैसले के पीछे कितनी भावनाएं छुपी होंगी इस बात का अंदाजा आप उनके इस कदम से ही लगा सकते हैं।

4 of 5
Deepika and Ranveer - फोटो : Instagram
दीपवीर की शादी के दूसरे दिन विला डेल बलालियानेलो को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भी न्यूली कपल सब्यसाची के ही डिजाइनर कपड़े पहनेंगे। जहां एक ओर दीपिका के लहंगा पहनने की खबर है तो वहीं रणवीर के कपड़ों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि कोंकणी रिवाज से शादी के दौरान रणवीर सिंह सफेद रंग के साथ सुनहरे काम वाली शेरवानी पहने हुए दिखाई दिए थे। इस ड्रेस को भी सब्यसाची ने तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika, ranveer - फोटो : Instagram
जहां एक ओर रणवीर का शादी में शेरवानी वाला लुक वायरल हो रहा है तो वहीं एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। यह तस्वीर विला के अंदर की है। इस तस्वीर में चेहरे को छाते से ढकती हुई महिला दिखाई दे रही है जिसने गोल्डन और रेड कॉम्बिनेश की साड़ी पहनी हुई है। कहा जा रहा है कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ही हैं। कैमरे से बचने के लिए उन्होंने चेहरे को छाते से ढक लिया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि दीपिका-रणवीर शादी की पहली तस्वीर शाम को करीब 6 बजे सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें